खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शुरू की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के चौरंगी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 24 श्रमिक घायल हो गए।

इनमें दो की स्थिति गंभीर अतिगंभीर है। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे उस समय हुई, जब श्रमिकों से भरा एक पिकअप वैन यातायात संकेत पर लाल बत्ती होने के कारण रुका हुआ था।

टीएमसी को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने पद से दिया इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : टीएमसी को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने पद से दिया इस्तीफा

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक डंपर ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पलट गया और उसमें सवार सभी श्रमिक घायल हो गए।

पिकअप वैन में पुरुष एवं महिला सहित 24 श्रमिक सवार थे। वे झाड़ग्राम जिले के खालशिउली क्षेत्र से कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। सभी श्रमिक पिंगला थाना क्षेत्र के जामना गांव के निवासी बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकालकर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। देर रात चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और डंपर को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वर्षा के कारण सड़क फिसलन भरी होने से डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

अस्पताल में उपचाराधीन एक घायल श्रमिक ने बताया कि वे सभी काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। चौरंगी चौराहे पर लाल बत्ती होने के कारण उनका वाहन रुका हुआ था।

तभी पीछे से तेज गति से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वाहन पलट गया और सभी यात्री घायल हो गए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

अहमदाबाद।अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

अहमदाबाद। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट