Mumbai: बकाया बिलों के कारण अवसाद में ठेकेदार

CM फडणवीस से लगाई ये गुहार?

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड (MBRRB), महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ज़ोन-4 (एफ/उत्तर विभाग) में पंजीकृत कॉन्ट्रैक्टर ‘आर्या एंटरप्राइजेज’ के मालिक शशिकांत शिरसेकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र लिखकर पिछले 15 महीनों से पेंडिंग पड़े बिलों का तुरंत भुगतान करने की मांग की है।

शिरसेकर द्वारा CM फडणवीस को दिए गए पत्र के मुताबिक, उन्होंने मार्केट से ब्याज पर लोन लेकर सरकारी कार्य पूरे किए। लेकिन, पिछले 15 महीनों से उनका कोई भी बिल पास नहीं हुआ है। शिरसेकर ने आरोप लगाया है कि सरकार फंड दे रही है, लेकिन कुछ अधिकारी ‘फंड’ नहीं है..या ‘फंड’ आने पर पेमेंन्ट होगा, जैसे कारण बताकर पेमेंट बकाया रख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पैसों की दिक्कतों की वजह से परिवार का जीविकापार्जन और बच्चों की पढ़ाई के अलावा माता-पिता के मेडिकल खर्च और लिए गए लोन का इंटरेस्ट देना बहुत मुश्किल हो गया है।

5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट  ये खबर भी पढ़े : 5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उन्हें रात में नींद नहीं आती, ठीक से खाना नहीं खाते, कभी-कभी उनका मन करता है कि अपनी जान दे दें। शशिकांत शिरसेकर ने सरकार से मांग की है कि ज़ोन-4 में पेंडिंग बिल अगले 15 दिनों में क्लियर किए जाएं और मामले की उच्स्तरीय जांच करके उन्हें इंसाफ़ दिलाया जाना चाहिए, जिससे वो कोई गलत फैसला लेने के लिए मज़बूर न हों।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर...
राष्ट्रीय 
संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

जब आकाश पर सावन की पहली बदरी उतरती है, तब केवल मौसम नहीं बदलता, भारतीय मानस की धड़कन भी बदल...
विचार मित्र 
कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल