महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक गिर जाने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

ठाणे जिले के उप जिलाधिकारी संदीप माने ने शुक्रवार को बताया कि सभी शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शवों को इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया है। मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि महानगरपालिका के अग्निशमन दल को संकरी गलियों के कारण राहत कार्य शुरू करने में कठिनाई हुई। जेसीबी की मदद से पहले रास्ते में स्थित एक पुरानी चॉल को हटाया गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू हो सका।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (टीडीआरएफ) की टीमें देरी से मौके पहुंची और स्थानीय फायर ब्रिगेड के साथ कई एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य कर रही है।

30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ ये खबर भी पढ़े : 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

घटनास्थल पर एक डॉग स्क्वॉड, चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और भारी अर्थ-मूविंग मशीनरी तैनात की गई है। भिवंडी नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद घोगरे ने बताया कि कोहिनूर अपार्टमेंट का निर्माण 2012 में हुआ था।

इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था और महानगरपालिका ने नोटिस भी जारी किया था। इमारत के एक विंग के भूतल पर क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत का काम चल रहा था।

गुरुवार शाम करीब 6 बजे इमारत में दरारें दिखाई देने लगीं और रात 8 बजे उसके झुकने की सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इमारत को खाली करा लिया गया । मगर सभी लोग बाहर नहीं निकले।

देररात इमारत भरभराकर गिर गई। घटनास्थल पर भिवंडी नगर निगम के कर्मी राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

स्थानीय विधायक महेश चौघुले ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ , टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अरविंद गुप्ता ने बताया कि इमारत गिरने के दौरान वह और उनकी पत्नी बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि उनकी बेटी कोमल मलबे में दब गई । अभी तक कोमल का पता नहीं चल सका है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है।

भिवंडी नगर निगम के महापौर नारायण चौधरी ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए पास के सामुदायिक भवनों और स्कूलों में अस्थायी आवास की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने शहर की अन्य खतरनाक इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं,...
विचार मित्र 
संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस