उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कई नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तीव्र वर्षा की भी संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण राज्य की कई नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती पर परमार्थ निकेतन ने दी श्रद्धांजलि

पिछले 24 घंटों के दौरान खटीमा में 80 मिमी, सोनप्रयाग में 68.5 मिमी और हरिद्वार में 51 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। बादलों की ओट में सूर्यदेव पूरी तरह छिपे रहे, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर पड़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 627.30 मीटर, रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी 626.38 मीटर और देवप्रयाग में गंगा का जलस्तर 464.78 मीटर दर्ज किया गया, जो सभी अपने-अपने चेतावनी स्तर से ऊपर है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित जिलों में निगरानी तेज कर दी है। नदी तटीय क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी किनारों पर जाने से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों के समीप जाने से बचने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा नहीं करने और किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 1077 या आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल संपर्क करने का आग्रह किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर...
राष्ट्रीय 
संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

जब आकाश पर सावन की पहली बदरी उतरती है, तब केवल मौसम नहीं बदलता, भारतीय मानस की धड़कन भी बदल...
विचार मित्र 
कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल