संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

जनता नफरत नहीं करती, नफरत पैदा करती हैं अधूरे वादे और खराब काम से

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं, लेकिन उसे कमाने के बजाय जबरन हासिल करने की कोशिश करती हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने पर केस दर्ज होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। 

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जो संविधान का मूल अधिकार है, को दबाने की ये प्रवृत्ति न केवल चिंताजनक है बल्कि लोकतंत्र के लिए घातक भी। जनता किसी नेता या सरकार से नफरत नहीं करती, बल्कि नफरत तब पैदा होती है जब काम ठीक से न हों, वादे पूरे न हों और आलोचना को दमन का सामना करना पड़े। सच्ची लोकप्रियता कमाई का विषय है, जबरन थोपने का नहीं। इतिहास गवाह है कि जिन शासकों ने जनता की आवाज को दबाया, वे अंततः जनता द्वारा अस्वीकार कर दिए गए। 

संपादकीय: चीनी रोबोट पर रोक! राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला ये खबर भी पढ़े : संपादकीय: चीनी रोबोट पर रोक! राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला

आज सोशल मीडिया ने जनता को एक मजबूत मंच दिया है जहां वह अपनी खुशी, गुस्सा और सुझाव खुलकर रख सकती है। लेकिन अगर सरकार हर आलोचना को ‘अपमान’ या ‘फेक न्यूज’ मानकर मुकदमा दायर करेगी, तो यह न सिर्फ असहिष्णुता का परिचय देगा बल्कि जनता में गुस्सा भी बढ़ाएगा। नेतृत्व का मूल कर्तव्य है कि काम ऐसा करना कि जनता खुद-ब-खुद प्यार करे। 

सड़कें बनाना, रोजगार पैदा करना, महंगाई पर काबू, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत करना। ये वे काम हैं जो जनता के दिल जीतते हैं। जब किसान अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं पाता, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, और आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, तो सोशल मीडिया पर उसकी नाराजगी स्वाभाविक है। इसे दबाने के बजाय इसे सुनने और समाधान निकालने का रवैया अपनाया जाना चाहिए। जबरन प्रेम कराने की कोशिश, जैसे आलोचकों पर आईटी एक्ट की धाराएं लगाना या पुलिस का इस्तेमाल, केवल डर का माहौल पैदा करती है, विश्वास नहीं। 

सोशल मीडिया पर आलोचना को लेकर दर्ज हो रहे केस लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचाते हैं। आलोचना बिना के किसी लोकतंत्र का विकास संभव नहीं। विपक्ष की आलोचना तो संसद में भी होती है, फिर आम नागरिक की टिप्पणी पर इतनी सख्ती क्यों? कई बार छोटी-मोटी पोस्ट या मीम पर भी एफआईआर दर्ज हो जाती है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। इससे युवा वर्ग में सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ता है। जो सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं, वह अंततः जनता से दूर हो जाती है। सच्चे नेता जानते हैं कि जनता की नफरत सबसे बड़ी सजा है और प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार।

महात्मा गांधी ने कहा था कि सत्ता जनसेवा के लिए है, शासन के लिए नहीं। आज जरूरत है कि सरकारें आत्मचिंतन करें। सोशल मीडिया पर आलोचना को अवसर मानें, न कि खतरे के रूप में। पारदर्शिता बढ़ाएं, जवाबदेही तय करें और कामों से जनता का विश्वास जीतें। नेताओं को याद रखना चाहिए कि कोई भी सरकार स्थायी नहीं होती, लेकिन जनता स्थायी है। 

जो नेता और सरकार जनता के हित में काम करेगी, उसकी लोकप्रियता स्वतः आएगी। जबरन प्रेम कराने की कोशिश न सिर्फ व्यर्थ है बल्कि उल्टा असर करती है। लोकतंत्र में जनता राजा है, उसे डराकर नहीं, उसके दिल जीतकर शासन करना चाहिए। समय आ गया है कि सत्ता पक्ष इस सच्चाई को स्वीकार करे। काम जनता के लिए, आलोचना को सम्मान के साथ सुनो और सुधारो। तभी जनता नफरत नहीं, सच्चा प्यार देगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

वसो में पांच इंच बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त सूरत, वडोदरा और भरूच समेत कई शहरों में भरा पानी अहमदाबाद/सूरत। ...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नवसारी में करंट से तीन मजदूरों की मौत

संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर...
राष्ट्रीय 
संसद में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोकझोंक, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल