राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के साथ पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से उनकी मुलाकात भी प्रस्तावित है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान के तहत 23 जुलाई से एक अगस्त तक तमिलनाडु में पार्टी पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में माणिक्कम ठाकुर के कार्यभार संभालने के बाद आयोजित इस शिविर का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है।

भातखण्डे विवि में कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : भातखण्डे विवि में कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ

चेन्नई के निकट महाबलीपुरम में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, आगामी उपचुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव तथा भविष्य के लोकसभा चुनावों की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी करेंगे।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के श्रमिकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद और क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य पार्टी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार करना है।

राहुल गांधी अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चर्चा में रहे मेकेदातु बांध परियोजना के मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। ऐसे में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री विजय की प्रस्तावित बैठक को दोनों दलों के बीच राजनीतिक संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित