देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

प्रशासन द्वारा प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने किया विरोध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी 

देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर गुरुवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रशासन द्वारा प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर फेंके, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पथराव के कारण पुलिस और प्रशासन के 7 कर्मचारी घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नगर पंचायत ने छात्रों को दी सौगात,लाइब्रेरी का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : नगर पंचायत ने छात्रों को दी सौगात,लाइब्रेरी का शुभारंभ

प्रशासन ने मौके से अंबेडकर प्रतिमा को हटाकर थाने पहुंचा दिया है, जबकि जिस चबूतरे पर प्रतिमा स्थापित की गई थी, उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के मुताबिक, लवकनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास मंगलवार रात कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। बुधवार सुबह प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर रुद्रपुर के एसडीएम राजकुमार गुप्ता राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। बुधवार देर रात तक कई महिलाएं प्रतिमा स्थल पर बैठी रहीं।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और गांव में निगरानी बढ़ा दी थी। हालांकि, गुरुवार को कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया और पथराव की स्थिति बन गई। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित