देवरिया : सीएचसी के महिला शौचालय में भ्रूण मिलने के मामले में जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के महिला शौचालय में लगभग छह माह का भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यकता पड़ने पर भ्रूण का डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।

चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने बुधवार काे बताया कि सोमवार देर रात सीएचसी के महिला शौचालय में भ्रूण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्साकर्मियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन तत्काल भ्रूण की पहचान नहीं हो सकी।

   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन ये खबर भी पढ़े :  बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

चौकी प्रभारी ने अस्पताल के महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तथा अन्य संबंधित स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाॅफ नर्सों, दाइयों और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने अस्पताल में लगे पिछले दो दिनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले, जिसमें कुछ महिलाएं शौचालय की ओर आती-जाती दिखाई दी हैं।

पुलिस अब अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज इन महिलाओं का नाम-पता और अन्य विवरण जुटाकर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराकर उसकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जुलाई को इस संयंत्र का किया था उद्घाटन  गांधीनगर। कभी हरक्यूलिस साइकिल के निर्माण के लिए...
गुजरात 
साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों और विपक्षियों की साजिश : गुलाब देवी

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दिल्ली के जंतर मंतर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों और विपक्षियों की साजिश : गुलाब देवी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के चौखट पर टेका मत्था

वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के चौखट पर टेका मत्था

कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर । उद्यान विभाग के तत्वाधान में  मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, घोरहट, जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 