एचआर इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा भी घायल
हमला में पीड़ित और उसके परिजनों हुए चोटिल
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला के एचआर इंटर कॉलेज के गेट पर 29 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे प्रतीक यादव और उनके मित्र आलोक यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रतीक यादव पढ़ाई पूरी कर स्कूल से बाहर निकले थे, तभी यह घटना हुई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, अली रजा, गुलाम दरिया, इब्राहिम (निवासी राजा बाजार उतरौला), करमान (निवासी चमरूपुर, थाना श्रीदत्तगंज), दानिश (निवासी हुसैनाबाद, थाना रेहरा बाजार) और कुछ अज्ञात लोग प्रतीक और आलोक को गालियां देते हुए ईंट-पत्थर, लात-घूंसों और थप्पड़ों से मार रहे थे।
इसी दौरान, प्रतीक यादव के चाचा (शिकायतकर्ता) उन्हें लेने स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके भतीजे और उसके दोस्त पर हमला हो रहा है। जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर भी ईंट-पत्थरों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया।
इस हमले में अधिवक्ता मनीष यादव, प्रतीक यादव और आलोक यादव को काफी चोटें आईं। शिकायतकर्ता और आलोक यादव के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है और विपक्षीगण के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
