14 वर्ष पुराने प्रबल हत्याकांड में सभी सात आरोपित दोषी करार, 31 जुलाई को सुनायी जाएगी सजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की शहर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित 14 वर्ष पुराने प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को सभी सात आरोपिताें को दोषी करार दिया। दोष सिद्ध होने के बाद अदालत के आदेश पर सभी आरोपिताें को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। सजा के बिंदु पर फैसला 31 जुलाई को सुनाया जाएगा।

यह मामला 19 दिसंबर 2012 का है। आरोप है कि शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान मोहल्ला जाटान निवासी प्रबल अग्रवाल के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद आरोपित उन्हें कार में ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। घटना के बाद शहर में लंबे समय तक विरोध-प्रदर्शन हुए थे और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे।

एचआर इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा भी घायल ये खबर भी पढ़े : एचआर इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा भी घायल

घटना के करीब छह माह बाद प्रबल के पिता आलोक अग्रवाल का भी निधन हो गया। इसके बाद उनकी बहन प्राची अग्रवाल ने मामले की कानूनी लड़ाई जारी रखी। पुलिस ने इस प्रकरण में आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, राहुल गुप्ता, निखिल, संजय गुप्ता और अनुज अग्रवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहजाद अली की अदालत ने सभी सातों आरोपिताें को दोषी ठहराया। दोषसिद्धि के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत अब 31 जुलाई को सजा पर अपना फैसला सुनाएगी।

फैसले के बाद प्राची अग्रवाल ने कहा कि 14 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने अदालत से सभी दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की। वहीं, पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अहमद जकावत ने फैसले को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध माना। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआती जांच और आरोपपत्र में कई कमियां थीं, बावजूद इसके न्यायालय ने साक्ष्यों का समुचित मूल्यांकन कर निर्णय सुनाया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सगे भाईयों ने मां-बेटी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी,  हालत गम्भीर

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव की युवती अजंली ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया कि बीते मगंलवार...
उत्तर प्रदेश 
सगे भाईयों ने मां-बेटी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी,  हालत गम्भीर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आठ नक्सलियाें ने बुधवार काे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से बीजापुर पुलिस...
राष्ट्रीय  राज्य 
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

स्कूलों में 40 प्रतिशत नहीं आ रहे बच्चे, शिक्षक परेशान 

लखनऊ। गरीब बच्चों के लिए प्रदेश में करीब डेढ़ लाख प्राथमिक विघालय थे जिनकी संख्या घटकर एक लाख 32 हजार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूलों में 40 प्रतिशत नहीं आ रहे बच्चे, शिक्षक परेशान 

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय:गर्दन में हुई कैंसर की जटिल सर्जरी

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह—संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीज की जटिल सर्जरी कर जान...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय:गर्दन में हुई कैंसर की जटिल सर्जरी

खाद है , सिस्टम और कालाबाजारी से किसान लाचार 

लखनऊ। वर्तमान में धान की रोपाई एवं सिचाई जोरों पर हो रही है। साथ ही यूरिया खाद की मांग भी...