कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि यह हमला संभवतः सोच-समझकर किया गया था। हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ही एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की हुई पहचान
टोरंटो पुलिस सर्विस ने शनिवार को एक बयान में बताया कि गोलीबारी की घटना हम्बरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड (सड़क का नाम) के चौराहे पर हुई। मृतक महिला की पहचान नवनीत कौर के तौर पर हुई, जबकि ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन के शरणजीत सिंह के तौर पर हुई।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

महिला की मौके पर ही हुई मौत
पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 7:23 बजे गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और कौर को गोली लगी हुई हालत में पाया। जान बचाने की कोशिशों के बावजूद, उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

गोली मारने के बाद भागा आरोपी, बाद में हुआ गिरफ्तार
जांचकर्ताओं के अनुसार, महिला और संदिग्ध के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसे गोली मार दी और पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गया। बाद में उसका पता लगाकर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

सोच-समझकर की गई हत्या
आरोपी शरणजीत सिंह पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और अंडरटेकिंग (कानूनी वचन) का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह घटना सोच-समझकर की गई थी और अब कोई अन्य संदिग्ध नहीं है। होमिसाइड यूनिट (हत्या की जांच करने वाली इकाई) मामले की जांच कर रही है।

 एक गवाह ने पुलिस को बताया कि कौर हम्बरवुड बुलेवार्ड पर चल रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया, थोड़ी देर बात की और फिर एक बार गोली मारकर पैदल ही भाग गया। महिला को गिरते हुए देखकर गवाह ने तुरंत इमरजेंसी सर्विस को फोन किया।

पिछले हफ्ते भी एक महिला की हुई थी हत्या
यह घटना इस महीने की शुरुआत में अल्बर्टा प्रांत की राजधानी एडमोंटन में भारतीय मूल की एक अन्य महिला की उसके साथी द्वारा हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। पिछले हफ्ते, 22 वर्षीय रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया। उस पर अपनी 23 वर्षीय साथी दमनप्रीत कौर का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने इसे 'इंटिमेट पार्टनर होमिसाइड' (साथी द्वारा की गई हत्या) बताया है। 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

झारखंड लोक सेवा आयोग : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा  2025...
शिक्षा-रोजगार 
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

  राजकोट :इंडिगो फ्लाइट में  कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई राजकोट...
विचार मित्र 
दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में मणिपुर की स्टार...
खेल 
 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

फैटी लिवर  :फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर...
लाइफस्टाइल 
सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"