चावल और चना दाल के फरा खाने वाले मांगते रह जाएंगे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

चावल और चना दाल के फरा : नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना है तो आप चना दाल और चावल के फरे बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग इसे पारंपरिक नाश्ते के रूप में खाना पसंद करते हैं। जब कुछ हल्का फुल्का खाने का मन हो तो चावल के फरे बनाकर खा सकते हैं। फरे में तेल न के बराबर लगता है और ये आसानी से पच जाने वाले होते हैं। इसलिए फरे को लोग सेहतमंद मानकर भी डाइट में शामिल करते हैं। अगर आपको भी फरे पसंद हैं तो हम इसे बनाने की बड़ी आसान रेसिपी बता रहे हैं। इससे घर में बिना किसी झंझट के आप फरे बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें फरे की रेसिपी।


फरे की रेसिपी
पहला स्टेप- फरे बनाने के लिए आपको सबसे पहले चने की दाल को करीब 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखना है। इससे दाल फूल जाएगी और इसे पीसना आसान हो जाएगा। दाल को धो लें और उसका पूरा पानी निकाल दें।

प्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता ये खबर भी पढ़े : प्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता

दूसरा स्टेप- अब भीगी हुई चना दाल को अदरक, जीरा, हरी मिर्च और लहसुन के साथ बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। इसमें नमक, हल्दी, हींग और कटा हुआ धनिया मिलाएं।

तीसरा स्टेप- एक पैन में पानी उबालें, उसमें नमक और तेल डालें। अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और गर्म पानी में चावल का आटा डालकर मिलाएं। करीब 5 मिनट के लिए इसे ढक कर रख दें। फिर इसे हाथ से मसलकर नरम गूंथ लें। अब चावल के आटे से छोटी-छोटी पूरियां बेलें और उसके बीच में दाल का मसाला रखते जाएं।

चौथा स्टेप- अब एक एक पूरी को बीच से हल्का मोड़ दें। आपको इसे पूरी तरह से बंद नहीं करना है। इसे गुजिया जैसा करना है लेकिन बंद नहीं करना है। सिर्फ आधा मोड़ना है।

पांचवां स्टेप- एक स्टीमर लें और उसमें पानी गर्म करें। इसमें फरों को 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं। इस तरह से सारे फरे भाप में पका लें और फिर इनके लिए तड़का बनाकर तैयार कर लें।  तड़का बनाने के लिए कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता, हींग और लाल मिर्च डालकर चटकाएं। अब इसमें स्टीम किए हुए फरे डालकर हल्का फ्राई कर लें। 

तैयार फरे को सॉस, हरी चटनी या फिर हरी मिर्च, टमाटर की चटनी के साथ इंजॉय करें। आप इसे साउथ इंडियन चटनी जैस नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी से भी खा सकते हैं।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

झारखंड लोक सेवा आयोग : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा  2025...
शिक्षा-रोजगार 
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

  राजकोट :इंडिगो फ्लाइट में  कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई राजकोट...
विचार मित्र 
दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में मणिपुर की स्टार...
खेल 
 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

फैटी लिवर  :फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर...
लाइफस्टाइल 
सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"