भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : भारत में सुपर रिच लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आयकर रिटर्न (ITR) के ताजा आंकड़ों ने इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश की है। पिछले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की आय दिखाने वाले लोगों की संख्या चार गुना से ज्यादा बढ़ गई है। सरकार ने संसद में बताया कि असेसमेंट ईयर 2025-26 में ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। यह आंकड़ा बताता है कि देश में बड़ी आय वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि असेसमेंट ईयर 2025-26 में 576 लोगों ने अपने आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की ग्रॉस इनकम घोषित की है। पांच साल पहले यानी असेसमेंट ईयर 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या केवल 142 थी। इस तरह पांच वर्षों में इनकी संख्या चार गुना से ज्यादा हो गई है।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

हर साल बढ़ती गई करोड़ों की कमाई
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2022-23 में 301 लोगों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आय घोषित की थी। इसके बाद 2023-24 में यह संख्या घटकर 284 रह गई। हालांकि अगले दो वर्षों में इसमें फिर तेजी आई और 2024-25 में यह संख्या 415 पहुंची, जबकि 2025-26 में बढ़कर 576 हो गई।

'बिलियनेयर' की कोई कानूनी परिभाषा नहीं
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आयकर कानून में बिलियनेयर शब्द की कोई आधिकारिक या कानूनी परिभाषा नहीं है। इसलिए सरकार ने उन लोगों के आंकड़े शेयर किए हैं, जिन्होंने अपने आयकर रिटर्न में 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की ग्रॉस इनकम घोषित की है।

बेरोजगारी घटी, सरकार ने गिनाए कदम
सरकार का कहना है कि देश में रोजगार और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर 2022 में 3.6% थी, जो 2025 में घटकर 3.1% रह गई है। सरकार ने कहा कि प्रगतिशील आयकर व्यवस्था, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर बढ़ते खर्च जैसी योजनाओं के जरिए आय और संपत्ति की असमानता कम करने तथा रोजगार बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

क्या कहते हैं ये आंकड़े?
ITR के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत में उच्च आय वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इसके साथ ही यह सवाल भी उठता है कि देश में बढ़ती संपत्ति के बीच आर्थिक असमानता को कैसे बैलेंस किया जाए। आने वाले वर्षों में सरकार के लिए विकास और समान अवसरों के बीच बैलेंस बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

झारखंड लोक सेवा आयोग : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा  2025...
शिक्षा-रोजगार 
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 8 अन्य एग्जाम कर दिया स्थगित

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

  राजकोट :इंडिगो फ्लाइट में  कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई राजकोट...
विचार मित्र 
दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में मणिपुर की स्टार...
खेल 
 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

फैटी लिवर  :फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर...
लाइफस्टाइल 
सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"