बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'बटवारा 1947 : सनी देओल अब अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर और एक गाना पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल यानी 28 जुलाई को 'बटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, इससे पहले सनी देओल अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चामें आ गए हैं। सनी देओल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और एक बेहद भावुक संदेश लिखा। अपने पोस्ट में सनी देओल ने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' उन्हें और तमाम माओं को समर्पित की है। सनी ने यह भी कहा कि यह फिल्म सभी माताओं को एक श्रद्धांजलि है।

सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की फोटो
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मां के सिर पर अपना सिर टिकाए हुए हैं और कैमरे की ओर देखते हुए प्यारी सी मुस्कान देते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रकाश कौर के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है। फोटो शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी मां की कितनी अहमियत रही। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां ही मेरा रब हैं, मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत।'

जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल? ये खबर भी पढ़े : जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल?


सनी देओल ने मां को समर्पित की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947'
सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' को अपनी मां के साथ-साथ दुनिया भर की माओं को समर्पित करते हुए लिखा, 'बटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं।' इसी के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी दी। अपने पोस्ट में उन्होंने आखिरी में लिखा- 'ट्रेलर कल आ रहा है।' सनी देओल के इस पोस्ट ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। अभिनेता अपने परिवार के कितने करीब हैं, वह अक्सर ही अपने पोस्ट्स के जरिए ये जाहिर करते आए हैं और अब उनके पोस्ट देखने के बाद फैंस भी अभिनेता के ट्रिब्यूट की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

फिल्म के बारे में
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बटवारा 1947' की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यू सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बनी ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर कल यानी 28 जुलाई को रिलीज हो रहा है। पिछले दिनों ही फिल्म का पहला गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज किया गया था, जो शबाना आजमी पर फिल्माया गया है और उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी इस गाने में नजर आते हैं। गाने में बटवारे और अपनों से बिछड़ने का दर्द दिखाया गया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

  राजकोट :इंडिगो फ्लाइट में  कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई राजकोट...
विचार मित्र 
दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं

कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

टोरंटो : कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली

 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस कड़ी में मणिपुर की स्टार...
खेल 
 बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज

सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

फैटी लिवर  :फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, फैटी लिवर...
लाइफस्टाइल 
सिर्फ शराब ही नहीं फैटी लिवर की ये हैं बड़ी वजह

चावल और चना दाल के फरा खाने वाले मांगते रह जाएंगे

चावल और चना दाल के फरा : नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना है तो आप चना दाल और चावल के...
खाना पकाना 
चावल और चना दाल के फरा खाने वाले मांगते रह जाएंगे

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"