जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जैकलीन फर्नांडिस। : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अब अपने नए गाने 'जुगनी' को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ये गाना बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गाया है और जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ, लोग गाने पर टूट पड़े, लेकिन इसमें एक हिस्सा ऐसा था, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, इस म्यूजिक वीडियो में जैकलीन के साथ वार्डरोब मालफंक्शन हो गया है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर मेकर्स को लताड़ लगा रहे हैं।

जैकलीन के गाने पर क्यों मचा है बवाल?
बी प्राक और सोनू ठुकराल के नए गाने 'जुगनी' में एक क्लोजअप शॉट है, जिसमें जैकलीन रिवीलिंग ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं और डांस कर रही हैं। लेकिन, ब्लाउज लूज होने के चलते जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन की चपेट में आ गईं। जैसे ही ऑडियंस की नजर में ये वार्डरोब मालफंक्शन आया, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर मेकर्स को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। किसी ने इसे शर्मनाक बताया तो कई का कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर ये रिवीलिंग पार्ट रखा था। विवाद के बीच मेकर्स ने वीडियो को हटाने या जैकलीन के इस सीन को हटाने की जगह बस वीडियो में उस हिस्से को ब्लर कर दिया, जहां जैकलीन वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं, जिसने लोगों का गुस्सा और भड़का दिया।

महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
यूट्यूब से लेकर x तक पर यूजर 'जुगनी' के वार्डरोब मालफंक्शन वाले हिस्से को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक ने पूछा- 'वीडियो एडिटिंग के दौरान एडिटर को ये गलती कैसे नहीं दिखी?' एक ने लिखा- 'ये कैसे हो सकता है, गाने को अपलोड करने से पहले क्या किसी की नजर इस पर नहीं गई।' वहीं एक ने लिखा- 'मेकर्स ने जानबूझकर बिना एडिट किए गाना अपलोड किया है, ताकि पब्लिसिटी मिल सके।' वहीं एक लिखता है- 'पता चलने के बाद भी गाने के उस हिस्से को कट करने की जगह सिर्फ रिवीलिंग पार्ट को ब्लर कर दिया, शर्मनाक है!' हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते भी चर्चा में हैं जैकलीन फर्नांडिस
अपने फिल्मी करियर से इतर जैकलीन फर्नांडिस लगातार 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ हफ्ते पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने कथित बॉयफ्रेंड और ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी थी। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्सा हैं, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और भारत में अब तक 132 करोड़ और दुनियाभर में 194 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

न्यूयाॅर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ की 81वीं महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

कोलकाता। आश्विन महीने की शुरुआत के बावजूद पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार पर...
पश्चिम बंगाल 
मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी एयरलाइंस बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई