महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के लिए 62वां महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह बेहद भावुक पल लेकर आया। यहां प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किया।

सम्मान हासिल करते समय रानी भावुक नजर आईं। मंच से उन्होंने मराठी में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए महाराष्ट्र को अपनी जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि भी बताया।

रानी ने कहा कि महाराष्ट्र उनके जीवन का सिर्फ एक हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अपने लोगों और अपनी मातृभूमि से मिलने वाला सम्मान उनके लिए बेहद खास है।

झारखंड में शूट हुई ‘वॉटरमैन’, पर्दे पर दिखी साइमन ओरांव की कहानी ये खबर भी पढ़े : झारखंड में शूट हुई ‘वॉटरमैन’, पर्दे पर दिखी साइमन ओरांव की कहानी

मुंबई का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस शहर ने उन्हें पहचान, दर्शक और करियर दिया। उन्होंने मुंबई को अपना घर और सुरक्षित ठिकाना बताते हुए कहा कि यहां से उनका रिश्ता हमेशा दिल के करीब रहेगा।

अभिनेत्री ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए किसी ट्रॉफी से कहीं बढ़कर है। जब भी वह इसे देखेंगी, उन्हें इसमें अपना मुंबई और महाराष्ट्र नजर आएगा।

रानी ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि सिनेमा को उन्होंने कभी सिर्फ पेशा नहीं माना, बल्कि यह उनके लिए एक गहरी भावना और जीवन का अहम हिस्सा रहा है। महाराष्ट्र सरकार से मिला यह सम्मान उनके इसी लंबे सिनेमाई सफर की एक यादगार पहचान बन गया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस