14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, इंटरनेट सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

NIXI और APNIC की नई साझेदारी से मजबूत होगी भारत की इंटरनेट सुरक्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

(अनिल बेदाग)

  • भारत के डिजिटल नेटवर्क को मिलेगी नई तकनीकी ताकत
मुंबई: एशिया-प्रशांत क्षेत्र की इंटरनेट कम्युनिटी का प्रमुख सम्मेलन APNIC 62 करीब 14 साल बाद भारत लौटा है। मुंबई में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन की मेजबानी NIXI और सह-मेजबानी ISPAI कर रहा है। सम्मेलन के दौरान NIXI और APNIC के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता भी हुआ, जिसका उद्देश्य इंटरनेट विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रूटिंग सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।
 
साझेदारी के तहत IPv6 और RPKI को बढ़ावा देने, Train-the-Trainer कार्यक्रम, तकनीकी प्रशिक्षण और लैब इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही RPKI Repository Mirror की तैनाती से रूटिंग सुरक्षा संबंधी जानकारी तक बेहतर पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
 
NIXI के CEO डॉ. देवेश त्यागी ने कहा, “MoU के जरिए IPv6, RPKI और तकनीकी प्रशिक्षण जैसे व्यावहारिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य स्थानीय विशेषज्ञता को मजबूत करना है।” APNIC के डायरेक्टर जनरल जिया रोंग लो ने कहा, “भारत ने IPv6 अपनाने में वैश्विक नेतृत्व दिखाया है। यह साझेदारी रूटिंग सुरक्षा और तकनीकी क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
 
APNIC 62 में इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर, AI, साइबर सुरक्षा, IPv6, इंटरनेट गवर्नेंस और उभरती तकनीकों पर विशेषज्ञ चर्चा हो रही है। यह सम्मेलन भारत की बढ़ती डिजिटल भूमिका और सुरक्षित, स्थिर व मजबूत इंटरनेट के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य...
राष्ट्रीय 
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए...
राजस्थान 
चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत निकाय चुनाव दो चरणों में होगा जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले...
राजस्थान 
निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

नोटिस वापस लेने के बावजूद कोर्ट ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा