अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं, फर्जी लेबल और पैकेजिंग सामग्री बरामद, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त शिकायत के क्रम में प्रशासन, पुलिस तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा 08 सितम्बर 2026 को थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम गौरीचांदपुर, तहसील जलालपुर में जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान एक मकान से कथित रूप से नकलीध्डुप्लीकेट आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों के पैकेजिंग एवं भंडारण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। मौके से विभिन्न औषधियों के रैपर एवं लेबल, खाली डिब्बियां, बोतलें, पैकेजिंग सामग्री, होलोग्राम, श्रिक पैकिंग सामग्री तथा Heat Shrink Tunnel Machine सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।
बरामद सामग्री में योगीराज ब्रांड की विभिन्न औषधियों, न्यू आर्योधा पावर होम्योपैथिक उत्पादों तथा अन्य कंपनियों के नाम के फर्जी लेबल से संबंधित पैकेजिंग सामग्री शामिल बताई गई है। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में बिना लेबल की डिब्बियां एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री भी पाई गई, जिससे औषधियों की अवैध पैकेजिंग एवं बाजार में आपूर्ति किए जाने की आशंका सामने आई है।

प्रारंभिक पूछताछ में मकान स्वामी द्वारा बरामद सामग्री को अन्य जनपद से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से प्राप्त कर भंडारण, पैकेजिंग एवं बिक्री किए जाने की जानकारी दी गई। जिसके क्रम में शासन में जिला प्रशासन आजमगढ़ को सूचित किया गया एवं वहां भी विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दो पक्षों में मारपीट पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दो पक्षों में मारपीट पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उक्त मामले में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अम्बेडकर नगर डॉ रंजीत कुमार द्वारा मकान स्वामी शिवम पाण्डेय पुत्र रमा शंकर पाण्डेय, गोपरीचॉदपुर, जैतपुर, अम्बेडकरनगर सहित अन्य सम्बन्धित व्यक्तियों-शिव चतुर्वेदी पुत्र अज्ञात, चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़, हरी लाल पाण्डेय पुत्र अज्ञात ऊसर कुड़वा के पास महराजगंज, आजमगढ़ एवं उत्तम चतुर्वेदी पुत्र शिव चतुर्वेदी चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़ के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 276, 277, 278, 318(4), 340(2), 345, 346, 347, 3(5), एवं औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 33-I में नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की गई है।

इसी के साथ ही छापेमारी के दौरान वहां पर कमला पसंद के भी आठ डब्बे पाए गए। जिसका सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु प्रेषित किया गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध एवं मिलावटी / नकली औषधि कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा औषधियों की गुणवत्ता एवं वैधता की जांच के लिए संबंधित विभागों द्वारा सतत निगरानी जारी रखी जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य...
राष्ट्रीय 
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए...
राजस्थान 
चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत निकाय चुनाव दो चरणों में होगा जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले...
राजस्थान 
निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

नोटिस वापस लेने के बावजूद कोर्ट ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा