चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए जयपुर पुलिस सख्त

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजीव पचार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

इस आदेश के अनुसार 13 सितंबर से 25 सितंबर तक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में निकाय चुनाव में विजयी होने वाले प्रत्याशी,निर्वाचित सदस्य,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष या उनके समर्थक सार्वजनिक स्थानों पर विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजीव पचार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव परिणामों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लागू किया गया है। वहीं इस आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति या समूह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आदेश को परिस्थितियों की संवेदनशीलता को देखते हुए एकपक्षीय रूप से जारी किया है।

निषेधाज्ञा की जानकारी आमजन और प्रत्याशियों तक पहुंचाने के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय, सभी थानों, जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर आदेश चस्पा किए जा रहे हैं। साथ ही समाचार पत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य...
राष्ट्रीय 
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए...
राजस्थान 
चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचाना वाराणसी। उत्तर प्रदेश के...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने बच्चों की बेहतर देखभाल को सराहा

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार