राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हो गया। पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ।

भरतपुर जिले के रूपवास में सबसे अधिक 27 मिलीमीटर यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा करौली, धौलपुर समेत कई क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

इस दौरान जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा और अजमेर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है पिछले 24 घंटे में भरतपुर के रूपवास में 27 मिलीमीटर बारिश हुई।

करौली के बालघाट में 18 मिलीमीटर और धौलपुर के बाड़ी में 12 मिलीमीटर बारिश मापी गई। नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी और राजाखेड़ा सहित कई क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से 4 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

भरतपुर और कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है।

जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को बीकानेर संभाग में गर्मी का असर अधिक रहा। श्रीगंगानगर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश का मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र