शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से पहले 10 मिनट के कारोबार में मामूली गिरावट का रुख भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया।

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही ये खबर भी पढ़े : भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 154.60 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,724.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक फिसल कर 76,705.02 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 296.05 अंक यानी 0.39 प्रतिशत उछल कर 76,866.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 83.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,997.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से यह सूचकांक लुढ़क कर 23,955.35 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी।

खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी तेजी दिखाते हुए 24,025.40 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि इसके बाद इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 77.85 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,992.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,955 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,265 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 690 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर 1.63 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इंटरग्लोब एविएशन और आयशर मोटर्स के शेयर 1.33 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 373.93 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,570.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 141.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,914.45 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

290 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने मारा कई ठिकानों पर छापा

मामला 290 करोड़ का ऋण घोटाला कोलकाता/हावड़ा। बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार...
पश्चिम बंगाल 
290 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने मारा कई ठिकानों पर छापा

जूनियर एशिया कप: खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें

मोकी (चीन)। भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने-अपने खिताब का बचाव करने...
खेल 
जूनियर एशिया कप: खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में कमजोरी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी में...
कारोबार 
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, सर्राफा बाजार में फीकी चमक

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर/कांट। गौतम मौर्य प्रकारण में पीड़ित परिवार को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर राहत मिली। नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को विधायक अरविंद सिंह व ईओ नूर जहां ने सौंपा नियुक्ति पत्र