290 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने मारा कई ठिकानों पर छापा

कोलकाता-हावड़ा समेत 11 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मामला 290 करोड़ का ऋण घोटाला

कोलकाता/हावड़ा। बैंक धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने कोलकाता और हावड़ा समेत करीब 11 ठिकानों पर सुबह से तलाशी अभियान शुरू किया।

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई करीब 290 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि झारखंड में 66 मेगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्र की परियोजना के नाम पर एक कंपनी ने विभिन्न बैंकों से करीब 290 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण की राशि निर्धारित परियोजना में इस्तेमाल करने के बजाय कई मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई।

इंटर्नशिप के लिए जापान गए आईआईटी खड़गपुर के छात्र की डूबने से मौत ये खबर भी पढ़े : इंटर्नशिप के लिए जापान गए आईआईटी खड़गपुर के छात्र की डूबने से मौत

इसी वित्तीय हेराफेरी की जांच के तहत ईडी के अधिकारियों ने संबंधित कंपनी के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवासीय एवं अन्य परिसरों पर एक साथ तलाशी शुरू की।

हावड़ा के बाली इलाके में केपी कुमार स्ट्रीट स्थित एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल पर अग्रवाल परिवार के फ्लैट में भी ईडी की टीम पहुंची। अधिकारियों ने वहां दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच शुरू की।

इसके अलावा कोलकाता के विभिन्न इलाकों में कंपनी से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड में भी संबंधित ठिकानों पर ईडी की टीमें जांच में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर ईडी आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, ईओडब्ल्यू की छापेमारी

2.5 लाख नकद और 25 लाख का वाहन मिला बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)...
मध्य प्रदेश 
इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, ईओडब्ल्यू की छापेमारी

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल

भागलपुर। जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार मानसूनी बारिश ने सूखे की मार झेल रहे अन्नदाताओं को...
खेती-बाड़ी  बिहार 
बारिश ने किसानों के चेहरे खिलाए, खेतों में लहराई धान की फसल

असम में पुलिसकर्मी ने साथियों पर एके-47 से चलाई गोलियां, दो पुलिसकर्मियों की मौत

गोलीबारी के पीछे के हालात अभी भी स्पष्ट नहीं
राष्ट्रीय  राज्य 
असम में पुलिसकर्मी ने साथियों पर एके-47 से चलाई गोलियां, दो पुलिसकर्मियों की मौत

संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास के निधन से गहरा...
राष्ट्रीय 
संगीतकार गौरांग व्यास के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कानपुर देहात। जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात हादसा...
उत्तर प्रदेश 
बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला

लखनऊ। लखनऊ के डाली बाग स्थित अपने बंगले पर कब्जा लेने दोनों बेटियों के साथ पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी। पूर्व...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट से फटकार के बाद अफजाल अंसारी को वापस मिला लखनऊ वाला बंगला