चीनी की बढ़ती कीमतों पर शुभेंदु सरकार का शिकंजा, जीरो टॉलरेंस लागू

जमाखोरी-मिलावट करने वालो पर सरकार की सख्ती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए शुभेंदु सरकार ने उठाए सख्त कदम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठा रही है खास तौर पर पिछले एक महीने में चीनी की कीमतों में हुई तेज वृद्धि को लेकर सरकार ने निगरानी और कार्रवाई बढ़ा दी है।

मध्य कोलकाता के ऐतिहासिक हॉग मार्केट में उपभोक्ता संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी और सब्जियों की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की कार्रवाई के बाद चीनी की कीमत में मामूली गिरावट भी आई है।

ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’ ये खबर भी पढ़े : ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखने और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न बाजारों में प्रवर्तन शाखा के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि सरकार मिलावट, कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। सब्जियों और मछलियों को ताजा दिखाने के लिए रसायनों या रंगों के इस्तेमाल तथा वजन और माप में हेराफेरी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि फ्लैट बुकिंग के नाम पर फर्जी विज्ञापनों और अग्रिम राशि लेकर लोगों को ठगने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों पर भी सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता मामलों के विभाग को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त बजट, कर्मचारियों की भर्ती और गुणवत्ता एवं माप परीक्षण के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने सहित कई कदमों की घोषणा की। साथ ही प्रवर्तन शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से विभाग को पूरा सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

  संत कबीर नगर,   01 सितंबर 2026(सूचना विभाग)।  जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के सचिव अनन्या
उत्तर प्रदेश 
पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

UGC से जुड़े कानून को वापस लेने और SC/ST Act के कथित दुरुपयोग पर रोक की मांग
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

लोकसभा अध्यक्ष और उपसभापति ने पी.ए. संगमा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को संविधान...
राष्ट्रीय 
लोकसभा अध्यक्ष और उपसभापति ने पी.ए. संगमा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ीं रोडवेज, बसें पांच साल के मासूम की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर मौत बनकर दौड़ीं रोडवेज, बसें पांच साल के मासूम की मौत

12 सितम्बर को प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति द्वारा प्रख्यात राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश के अमृत जयंती वर्ष के अंतर्गत उनकी स्मृति में...