अयोध्या में ‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ की अदालत का रुख किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अजय राय का आरोप- बिना तथ्य और प्रमाण के की गई टिप्पणी

लखनऊ। अयोध्या में मछली खाने के आरोप को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ की अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया। अजय राय ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की ओर से उनके खिलाफ बिना किसी तथ्य और प्रमाण के मछली खाने संबंधी बयान दिया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस की ओर से जारी मीडिया अपडेट के मुताबिक, अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पाण्डेय के माध्यम से जनपद न्यायालय लखनऊ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान को आधार बनाया है, जिसमें अयोध्या में निषाद सम्मेलन के दौरान उनके मत्स्य भोज में मछली खाने को लेकर टिप्पणी की गई थी।

सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य :  योगी ये खबर भी पढ़े : सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य : योगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए गए थे और वहां राम निहाल निषाद की ओर से आयोजित निषाद सम्मेलन में मत्स्य भोज का आयोजन हुआ था। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अजय राय ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से आहत होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

अब इस मामले में अदालत की कार्यवाही के जरिए यह तय होगा कि परिवाद पर आगे किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है। अजय राय ने मुख्यमंत्री के आरोपों को पूरी तरह गलत और तथ्यहीन बताते हुए कहा है कि वह पूर्ण शाकाहारी हैं। उनका आरोप है कि उनके बारे में इस तरह का बयान देकर न केवल उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।बता दें कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब सीधे उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के बीच कानूनी टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

  संत कबीर नगर,   01 सितंबर 2026(सूचना विभाग)।  जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के सचिव अनन्या
उत्तर प्रदेश 
पारिवारिक विवादों का कराए लोक अदालत में निस्तारण-प्रधान न्यायाधीश

वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

UGC से जुड़े कानून को वापस लेने और SC/ST Act के कथित दुरुपयोग पर रोक की मांग
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सवर्ण समाज का धरना चौथे दिन भी जारी

लोकसभा अध्यक्ष और उपसभापति ने पी.ए. संगमा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को संविधान...
राष्ट्रीय 
लोकसभा अध्यक्ष और उपसभापति ने पी.ए. संगमा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हाईवे पर मौत बनकर दौड़ीं रोडवेज, बसें पांच साल के मासूम की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर मौत बनकर दौड़ीं रोडवेज, बसें पांच साल के मासूम की मौत

12 सितम्बर को प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति द्वारा प्रख्यात राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश के अमृत जयंती वर्ष के अंतर्गत उनकी स्मृति में...