पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की दूसरी बार शानदार जीत

राजनाथ, अमित शाह समेत कई नेताओं ने पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत पर बधाई दी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने अभाविप के कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में अभाविप की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णायक जनादेश युवाओं के ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्शों में अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभाविप छात्र कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करती रहेगी।

सरकार 35 रुपये किलो बेच रही प्याज, 19 शहरों में बढ़ाई बफर स्टॉक सप्लाई ये खबर भी पढ़े : सरकार 35 रुपये किलो बेच रही प्याज, 19 शहरों में बढ़ाई बफर स्टॉक सप्लाई

अमित शाह ने एक्स पोस्ट में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार मिली यह जीत युवा शक्ति के ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। शाह ने विश्वास जताया कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहित के लिए निरंतर संकल्पित भाव से काम करते रहेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की लगातार दूसरी बार शानदार जीत इस बात का संकेत है कि आज का युवा सकारात्मक सोच, स्पष्ट विचार और काम करने वाली टीम के साथ खड़ा है। उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

पीयूष गोयल ने अभाविप की लगातार दूसरी जीत को विश्वविद्यालय के युवाओं के विश्वास और परिषद के कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, प्रतिबद्धता तथा छात्रहित के प्रति समर्पण की जीत बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर अभाविप पंजाब के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की आवाज बनें और विश्वविद्यालय के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की लगातार दूसरी जीत युवा शक्ति के राष्ट्रनिष्ठ विचार और संकल्प का सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से भारत के युवाओं का स्वाभाविक जुड़ाव रहा है और इसी कारण आयातित विचार देश की एकता और अखंडता को नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभाविप की टीम और पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर विजयी अंकित बिधान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत बताती है कि देश का युवा राष्ट्रवाद, राष्ट्र प्रथम और भारतीयता के गौरव को अपनी राजनीति की दिशा बना रहा है। उन्होंने युवा शक्ति को नए भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अभाविप की लगातार दूसरी ऐतिहासिक विजय पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और युवा शक्ति के प्रति विद्यार्थियों के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि परिषद के कार्यकर्ता युवाओं की आकांक्षाओं को आवाज देते हुए छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सोमवार को अभाविप उम्मीदवार अंकित बिधान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने अभाविप को समर्थन दिया था। पिछली बार भी अभाविप का उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

लखनऊ। फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति चेक करने के लिए अब प्रदेश के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की रात को...
उत्तर प्रदेश 
भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद 

लखनऊ ।  बुनकरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद 

लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस बढ़ाने पर छात्रों का धरना

लखनऊ। लविवि के आर्ट्स कॉलेज हॉस्टल की फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्रों ने मंगलवार को धरना दिया। प्रशासन के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस बढ़ाने पर छात्रों का धरना

भव्य तीज उत्सव में नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। गोमती नगर स्थित शिवोहम योगा स्टूडियो में भव्य तीज उत्सव का आयोजन मंगलवार को बड़ी धूमधाम के हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
भव्य तीज उत्सव में नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, एक घंटे तक नारेबाजी

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई लखनऊ। मंगलवार 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन...