अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, एक घंटे तक नारेबाजी

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई

लखनऊ। मंगलवार 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। नियुक्ति की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक नारेबाजी और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण घोटाले को लेकर नारे लगाए। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। पुलिस सभी अभ्यर्थियों को टांगकर वहां से ले गई। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। 

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई ये खबर भी पढ़े : सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती परीक्षा के पासिंग मार्क्स में 5% की छूट दी जाए। उनका कहना है कि 150 पूर्णांक वाली परीक्षा में 60 अंक यानी 40% अंक पर परिणाम संशोधित कर नई चयन सूची जारी की जाए। 

सीतापुर से आए आशुतोष वर्मा ने कहा कि हम पिछले 8 साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में बड़े स्तर पर आरक्षण घोटाला हुआ है। राज्य और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी आरक्षण में गड़बड़ी की बात मानते हुए नियमों का पालन करने का आदेश दिया है। आशुतोष ने कहा कि हमारी मांग है कि आयोग के आदेशों का पालन किया जाए। 

वर्ष 2018 में भर्ती निकली थी, तभी हमने फॉर्म भरा था। इसके बाद से आज तक नौकरी की उम्मीद में 8 साल से सिर्फ चप्पल घिस रहे हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा कि दर्जनों बार शिक्षा मंत्री के आवास पर जाकर गुहार लगा चुके हैं। अधिकारियों के पास भी गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी हठधर्मी और आरक्षण विरोधी हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

  लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 4 सितम्बर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा लगभग 10 हजार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

बिना देर किए ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाकर कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के हवाले से...
उत्तर प्रदेश 
पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...