भाजपा के युवा संवाद में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश
एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने युवाओं को योजनाओं से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
- आगामी एमएलसी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को भाजपा द्वारा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने युवाओं से सरकार की युवा हितैषी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नए स्नातक मतदाताओं को जोड़ने तथा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की रणनीति पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित,मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री मदन मोहन मिश्रा, प्रदीप सिंह, एडवोकेट सुशील रावत, मंडल मीडिया सह-प्रभारी विजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में युवा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
