विमुक्ति जनजाति दिवस पर निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी की ओर से सोमवार को विमुक्ति जनजाति दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त तहसीलों में विमुक्त जनजाति एवं मछुआ समाज के अधिकारों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। निषाद पार्टी की ओर से विगत 12 वर्षों से विमुक्ति जनजाति दिवस के अवसर पर विमुक्त एवं मछुआ समाज के अधिकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। सोमवार को प्रदेशभर में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रमसंबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
