कार की टक्कर से मामा-भांजे घायल, घायलों के परिजनों ने तोड़ी कार
कार चालक को पीटा
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ।मोहनलालगंज क्षेत्र के कल्लीपूरब निवासी यश ने बताया अपनी स्कूटी से मामा के साथ उन्नाव के कालूखेड़ा जाने के लिये बीते शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब निकला था। सिसेंडी के अमिलिहाखेड़ा गांव के पास स्कूटी खड़ी कर मामा के साथ दूसरी पटरी पर स्थित दुकान पर पानी खरीदने जा रहा था तभी कालूखेड़ा की तरह से तेज रफ्तार में आ रही कार ने मामा-भांजे व स्कूटी में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में घायल यश ने परिजनो को फोन कर सूचना दी तो कुछ देर में ही परिवार के दर्जनो लोग मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद आक्रोशित परिजनो ने दुर्घटना करने वाली कार में तोड़कर करने के साथ ही नशे में धुत चालक सोनू उर्फ विजय निवासी उदवतखेड़ा थाना मोहनलालगंज व कार मालिक कैलाश सिंह निवासी बरौली खलीलाबाद थाना पीजीआई की पिटाई कर दी।
ये खबर भी पढ़े : पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगीसूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने दुर्घटना के बाद मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले पांच लोगो को हिरासत में लेकर थाने भेजा। वहीं घायल यश व उसके मामा को इलाज के लिये हास्पिटल भेजा। शनिवार की सुबह दोंनो पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर कार्यवाही के लिये तहरीर दी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया दोंनो पक्षों ने तहरीर दी है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
