जेन-जी, बेबी बूमर्स या जेन-एक्स हो, विकास में सबकी भूमिका: राजनाथ

बोले रक्षामंत्री, फ्रेगरेंस पार्क से लखनऊ की खूबसूरती में जुड़ी नई खुशबू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • लाला लाजपात राय के नाम पर पार्कका शुभारम्भ, भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ। चौक क्षेत्र में शनिवार को शहरवासियों को हरियाली, सुगंध और सुकून से भरे नए सार्वजनिक स्थल का उपहार मिला। केंद्रीय रक्षा मंत्री व सांसद लखनऊ ने एलडीए और एनबीआरआइ की ओर से विकसित फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्क परिसर में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण भी किया और साथ ही करीब 43 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसी क्रम में राजनाथ सिंह ने राजधानी में सीनियर सिटीजन होम का भी फीता काटकर शुभारम्भ किया।

park

पुण्य तिथि पर याद किये गये मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल ये खबर भी पढ़े : पुण्य तिथि पर याद किये गये मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल

इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक शहरों का निर्माण ऐसे स्थानों के विकास से होता है, जहाँ लोग प्रकृति से जुड़ सकें। बोले कि वास्तव में आधुनिक शहर वह है जहां सुविधाओं के साथ विश्राम, मनोरंजन और प्रकृति से जुड़ाव के लिए भी स्थान हों। पार्क और सार्वजनिक स्थान लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।
रक्षा मंत्री ने बताया कि इस पार्क का नाम लाला लाजपत राय के नाम पर रखा गया है, जबकि यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गयी।

कहा कि पार्क में आने वाले बच्चे अपने माता-पिता से लाला लाजपत राय के बारे में पूछेंगे और इसी प्रक्रिया में वे महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन और योगदान के बारे में जानेंगे। इसी प्रकार, भगत सिंह की प्रतिमा युवाओं को उनके साहस और भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदान के बारे में जानने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे मिलेनियल्स या जेन-जी, बेबी बूमर्स या जेन-एक्स हों, हर पीढ़ी की देश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और संवैधानिक गणराज्य होने के साथ-साथ एक कल्याणकारी राज्य भी है। बौद्धिक नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां दीमक की तरह चुपचाप काम कर सकती हैं और समाज को इनके प्रति सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पार्क परिसर में चंदन का पौधा रोपा। समारोह में भारत विभाजन की 80 वर्ष पूर्व हुई मानवीय त्रासदी पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।

रक्षा मंत्री ने विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए परिवारों के सदस्यों का अभिनंदन किया। इनमें पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और जसवंत कौर को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व स्थानीय विधायकगणों समेत सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक तोमर, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय,पार्षद अनुराग मिश्रा, एनबीआरआइ के वैज्ञानिक डॉ. शरद श्रीवास्तव सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, एलडीए अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री ने गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने पर दिया जोर
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण,...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान 

खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान  लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खाद्य प्रसंस्करण में युवाओं, महिला का बढ़ा रुझान