न्यायिक अधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को लखनऊ में न्यायिक अधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ प्रभारी जिला जज एवं एडीजे नीतू पाठक ने हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया।
न्यायिक अधिकारियों ने निकाली साइकिल रैली बटलर पैलेस स्थित सेशन्स हाउस से प्रारंभ हुई। सभी न्यायिक अधिकारी साइकिल चलाते हुए हजरतगंज और परिवर्तन चौक होते हुए जनपद न्यायालय परिसर पहुंचे। रैली के दौरान अधिकारियों ने 'पर्यावरण बचाओ-जीवन बचाओ' और 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के नारे लिखे बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। शाम को न्यायालय का कार्य समय समाप्त होने के बाद, यह रैली जनपद न्यायालय परिसर से वापस सेशन्स हाउस के लिए रवाना हुई। वापसी मार्ग पर भी आम जनता ने न्यायिक अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर प्रभारी जिला जज नीतू पाठक ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या में साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। साथ ही, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए हम सभी को सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में ऐसे छोटे प्रयास करने होंगे। रैली में लखनऊ के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण और न्यायिक कर्मचारी व सुरक्षा बल उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
