जिला कारागार में बहनों ने भाईयों को बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना
राज्यपाल की प्रेरणा से राजकीय बल ग्रह की बालिकाओं ने स्वनिर्मित बनी राखियो को जेल में बंद निरुद्ध बंधियो को बांधी राखी
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार गोसाईगंज लखनऊ में राज्यपाल आंनदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजकीय बाल ग्रह (बालिका) सिंधी खेड़ा लखनऊ की बालिकाओं ने शुक्रवार को जिला कारागार गोसाईगंज लखनऊ में पहुंचकर निरुद्ध बंदियों को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी बालिकाओं में संवेदना करुणा सामाजिक दायित्व एवं समरसता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है इससे उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने तथा सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है वहीं भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला।
जहा दूर-दराज से पहुंचीं बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए आंखों से आंशू छलक पड़े और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की बधाई दी और ईश्वर से उनकी जल्द रिहाई की कामना की।
वहीं जेल प्रशासन की तरफ से दूर- दराज से आईं बहनों के लिए स्टाल लगाकर स्वच्छ जलपान व कोल्डींग की व्यवस्था के साथ-साथ मेडिकल शिविर,हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई इस कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक आर. के. जायसवाल, जेलर रित्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्त मिश्रा, अभय कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा, बंदी रक्षक , बंदीगण समेत जेल के पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
