लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों के लिए आज शिवरी प्लांट में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शिवरी प्लांट में लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण के साथ-साथ प्रतिदिन आने वाले फ्रेश वेस्ट का भी वैज्ञानिक विधि से प्रसंस्करण किया जा रहा है। अधिकारियों को कूड़े के प्रसंस्करण के बाद निकलने वाले बाय-प्रोडक्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान अधिकारियों को शिवरी प्लांट में स्थित लैब का भ्रमण कराया गया और वहां प्रतिदिन किए जाने वाले विभिन्न परीक्षणों की प्रक्रिया एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही कोकोनट प्लांट, एलटीपी सहित प्लांट में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के प्रावधानों तथा वर्ष 2026 में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों और नए प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों ने वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन की आवश्यकता और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के अंत में नव नियुक्त अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...