दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

रक्षाबंधन पर प्रसूता की मौत से घर में मचा कोहराम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

  • नगराम क्षेत्र के समेसी में स्थित केयर नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बिगड़ी हालत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर शव रखकर किया प्रदर्शन

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के समेसी मजरा कंचनखेड़ा गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल गया। प्रसव के बाद दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली 23 वर्षीय प्रसूता दीपा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समेसी मजरा कंचनखेड़ा निवासी अरविंद धीमान ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी दीपा (23) को बीते मंगलवार को समेसी बाजार स्थित केयर नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार को सिजेरियन ऑपरेशन से दीपा ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक साथ दो बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था और रक्षाबंधन से पहले घर में आई इस दोहरी खुशी से परिजन बेहद उत्साहित थे।

मोहनलालगंज पुलिस ने 7 दिन में बरामद किए दो लापता नाबालिग, पंजाब में बुआ के घर मिले ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज पुलिस ने 7 दिन में बरामद किए दो लापता नाबालिग, पंजाब में बुआ के घर मिले

परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन वाले दिन शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे दीपा की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पेशाब नहीं होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल भेज दिया। वहां मौजूद चिकित्सक ने भी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार लखनऊ पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में दीपा ने दम तोड़ दिया।परिजन शव लेकर दोपहर करीब दो बजे वापस केयर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

WhatsApp Image 2026-08-29 at 19.56.56

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई उमाशंकर सिंह ने आक्रोशित परिजनों को समझाया-बुझाया। उन्होंने लिखित शिकायत देने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

करीब तीन घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसएसआई उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल पहले भी सामने आया था जच्चा-बच्चा की मौत का मामला..
केयर नर्सिंग होम को लेकर करीब तीन साल पहले भी जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आ चुका है। 11 सितंबर 2023 को अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के मामले में अस्पताल संचालक डॉ. एमडी हुसैन व उनकी पत्नी, सतगुरु प्रसाद और डॉ. प्रिंस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन नगराम सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्योति कांबले ने अस्पताल को सील कर दिया था।

गोसाईंगंज के भट्ठी बरकत नगर निवासी राजेंद्र ने अपनी गर्भवती पत्नी रेनू को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार रेनू को ओटी में ले जाने के बाद कई घंटे तक प्रसव नहीं हुआ और अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रेनू और उसके बच्चे की मौत हो गई थी।

अब फिर उठे सवाल..
दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत और तीन साल पहले सामने आए जच्चा-बच्चा की मौत के मामले ने निजी अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और इलाज में बरती गई सावधानियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रसूता की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

एनएच-27 पर बरुआरी गांव के पास हुआ हादसा, शिक्षिका मधु श्रीवास्तव की मौके पर मौत; बेटे पुनीत ने भी तोड़ा...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, महिला और बेटे की मौत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय मंत्री ने गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने पर दिया जोर
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांग व्यक्ति मेरे दिल के बेहद करीब: एचडी कुमारस्वामी

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

वडोदरा। सेवानिवृत्त जनरल एमएम नरवणे ने एक नए को-वर्किंग स्पेस के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण,...
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
युद्ध का स्वरूप लगातार बदल रहा है : एमएम नरवणे

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। ग्रामीण मिनी स्टेडियम, सहजनवा में 26 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किए...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सहजनवा मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजधानी को हरियाली, सुगंध, सुकून और सामाजिक सरोकारों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नव चयनित असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर एवं 34 साइंटिफिक ऑफिसरों...
उत्तर प्रदेश 
शिवरी प्लांट में नव नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण

दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दो मासूमों की किलकारी के बीच छिन गया मां का साया