दो मासूम अनाथों की सहायता के लिए सांसद के साथ पहुंचे पूर्व विधायक
लखनऊ। ब्लॉक गोसाईगंज के कस्बा अमेठी के अब्बासी वार्ड में अनाथ हुए दो मासूमों आकाश (12) और विकास (7) की मदद के लिए सांसद आर के चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर शनिवार साथ- साथ पहुंचे।
दोनों मासूमों के पिता परीदीन की मृत्यु एक साल पहले तो माता की मृत्यु दो माह पूर्व हुई। इस बात की जानकारी पूर्व चेयरमैन राजेश रावत द्वारा मिलने पर दोनों सपा नेता बच्चों के घर पहुंचे। सांसद आर के चौधरी ने आर्थिक सहयोग दिया, जबकि पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बच्चों को कपड़े, राशन और गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया। पूर्व विधायक ने स्थानीय सभासद से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने और समय-समय पर उनकी स्थिति की जानकारी देते रहने को कहा।
इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा, अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत, गंगादीन रावत, उदयभान यादव, वारसून खातून, विनोद कुमार रावत, अशर्फी लाल धीमान, हरी शंकर रावत, अनीद अहमद, शुभम रावत, धर्मेंद्र यादव, मोहन प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
