गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन
समाजशास्त्र विभाग में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मिला गोल्ड मेडल
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के पुरहिया गांव की बेटी शांभवी दीक्षित ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजशास्त्र विभाग में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए शांभवी को वर्ष 2026 का गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पुरहिया गांव निवासी शांभवी के पिता पंकज दीक्षित "अरविंद" एक किसान हैं और माता रीता दीक्षित गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली शांभवी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
समाजशास्त्र विभाग में शानदार प्रदर्शन के चलते शांभवी को विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया था। माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे अपने लिए गर्व का पल बताया। शांभवी की इस उपलब्धि की खबर से पुरहिया गांव और निगोहां क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड गई। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शांभवी ने अपनी मेहनत से गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनीं है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
