‘खेलो इंडिया संवाद’ ने युवाओं में खेल संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा दी: कुलसचिव

अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ आयोजन, एथलीट पलक तिवारी ने छात्रों से किया संवाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन ने बढ़ाया उत्साह

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को देश भर में 'खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पलक तिवारी एथलेटिक धावक ने उपस्थित छात्रों से संवाद किया। पलक तिवारी का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा।अपने राष्ट्रव्यापी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नागरिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

अयोध्या में फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, 2.61 करोड़ से होगा विकास ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे बनेगा खेल पार्क, 2.61 करोड़ से होगा विकास

विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा किखेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की मजबूत नींव है। जब एक युवा मैदान पर उतरता है, तो वह न केवल खेल कौशल सीखता है बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में चरित्र निर्माण का पाठ भी पढ़ता है। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और फिटनेस के क्षेत्र में हर संभव अवसर व मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में युवाओं को खेलों के क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों, प्रतिभा विकास और फिट इंडिया अभियान के महत्व से परिचित कराया गया। अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का शपथ एवं संकल्प लिया।प्रतिभागियों ने माय भारत पोर्टल और डिजिटल सुझाव बॉक्स के जरिए खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और 2036 के ओलंपिक की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक आशुतोष सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह...
ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार