प्रधानमंत्री आज देशभर के युवाओं से करेंगे खेलो इंडिया संवाद

माय भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत 8 लाख से अधिक युवा जुड़ेंगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मध्य प्रदेश के 110 कॉलेजों में आयोजन

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी माय भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘खेलो इंडिया संवाद’ करेंगे।मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से देशभर की करीब 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवा एक साझा राष्ट्रीय मंच पर प्रधानमंत्री के साथ जुड़ेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 110 महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

युवा, खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर लाने का प्रयास

मंत्री सारंग के अनुसार, माय भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक साझा मंच पर जोड़ना है। इसके तहत देश के प्रत्येक जिले में दो महाविद्यालयों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों के साथ-साथ सांसद, विधायक, मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने बाबा महाकाल की पूजा कर लिया आशीर्वाद ये खबर भी पढ़े : ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने बाबा महाकाल की पूजा कर लिया आशीर्वाद

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में देश में खेलों के क्षेत्र में हुए बदलाव, बेहतर खेल अधोसंरचना और तेजी से विकसित हो रहे स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से अवगत कराया जाएगा। साथ ही युवाओं के विचार, सुझाव और उनकी आकांक्षाओं को सुनने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर के करीब 1600 अलग-अलग स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में बैठे युवा एक साझा राष्ट्रीय मंच से जुड़ेंगे और खेलों के क्षेत्र में भारत की नई संभावनाओं पर संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथि एवं युवा प्रतिभागी सुबह 10 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित होंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम का फोकस स्थानीय स्तर पर युवाओं के साथ संवाद पर रहेगा।

स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं के बीच होगा संवाद

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत माय भारत वॉलंटियर और स्थानीय स्पोर्ट्सपर्सन के बीच युवा संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पिछले 12 वर्षों में देश के खेल अधोसंरचना में हुए बदलाव तथा भारत के तेजी से विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय सांसद, विधायक अथवा मंत्री द्वारा भी युवाओं को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद सत्र आयोजित होगा, जिसमें युवा अपने विचार, सुझाव और भविष्य से जुड़ी अपनी आकांक्षाएं साझा कर सकेंगे।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल