मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

सामान्य से कम बारिश दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर रहेगा। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम.

बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली और मैहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में इससे पहले भी कई इलाकों में तेज बारिश का दौर रहा। निवाड़ी, भोपाल, ग्वालियर, छतरपुर और मंदसौर समेत कई जिलों में बारिश हुई।

छतरपुर स्थित बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले जयशंकर धाम में बारिश का मनोरम दृश्य देखने को मिला। भोपाल में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जबकि सीहोर में भी जोरदार बारिश के दौरान काले घने बादलों से दिन में अंधेरा छा गया।

27-28 अगस्त को तेज बारिश, फिर दो दिन राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, 29 और 30 अगस्त को कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इसके बाद सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं।

इनके प्रभाव से अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद करीब दो दिन बारिश में ब्रेक आ सकता है।

39 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश अब भी सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर.

मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी समेत 39 जिलों में सामान्य से 3 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 3 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।

जबकि प्रदेश के 16 जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल