मप्र: आज होगा गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में आज गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ होगा।

इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर तीन बजे मालनपुर क्षेत्र में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश पुलिस की पहल, भटके बच्चों को मिला परिवार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी नियुक्तियों के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गॉदरेज समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, गॉदरेज द्वारा विस्तार के अंतर्गत 10 मीट्रिक टन प्रति घंटे क्षमता वाला निरंतर सैपोनिफिकेशन संयंत्र और प्रति मिनट 217 बंडल की क्षमता वाली स्वचालित पैकेजिंग प्रणाली स्थापित की जा रही है।

इसके साथ प्रतिवर्ष 42 करोड़ हेयर कलर सैशे, 14 करोड़ मच्छर निरोधक उत्पाद और 10 करोड़ एयर फ्रेशनर सैशे के उत्पादन की क्षमता विकसित होगी।

हेयर क्रीम उत्पादन की क्षमता 7,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष होगी। इससे भिंड और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विस्तार के बाद राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा राज्य वस्तु एवं सेवा कर राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि गॉदरेज द्वारा उत्पादन विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉव जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स दुनिया की दूसरी सबसे टिकाऊ एफएमसीजी कंपनियों में शामिल है।

मालनपुर संयंत्र में शून्य तरल अपशिष्ट उत्सर्जन प्रणाली के साथ 204 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड वर्ष 1991 से मालनपुर में संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी का संयंत्र 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहां अब तक 850 करोड़ रुपये का संचयी निवेश किया जा चुका है।

तीन दशक से अधिक समय में यह संयंत्र गॉदरेज के विनिर्माण तंत्र के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहां साबुन, हेयर कलर और घरेलू कीटनाशक सहित विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

नई चौथी विनिर्माण इकाई के विस्तार से मालनपुर संयंत्र की उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। वर्तमान में यहां प्रतिवर्ष 1 लाख 50 हजार मीट्रिक टन साबुन नूडल्स और 70 हजार मीट्रिक टन तैयार टॉयलेट साबुन के उत्पादन की क्षमता है।

विस्तार के बाद साबुन नूडल्स की क्षमता बढ़कर 2 लाख मीट्रिक टन तथा तैयार साबुन की क्षमता 1 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।

इस प्रकार कुल उत्पादन क्षमता 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे मालनपुर संयंत्र एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत साबुन विनिर्माण इकाई बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका