नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति खांदवारी और संखुवासभा ने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद कार्यालय को लिखे पत्र में धार्मिक और पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का निर्माण ना कराने का आग्रह किया है।

यह परियोजना संखुवासभा जिले के भोटखोला गाउंपालिका के स्याक्सिला स्थित मकालू-बरुण राष्ट्रीय निकुंज तथा संरक्षण क्षेत्र में बरुण नदी पर प्रस्तावित है।

समिति ने 132 मेगावाट क्षमता वाली लोअर बरुण खोला जलविद्युत परियोजना के निर्माण की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है।

यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव ये खबर भी पढ़े : यूएई ने ईरान से रोका व्यापार , होर्मुज पर बढ़ा तनाव

जिला समन्वय समिति के प्रमुख सुमन शाक्य ने कहा कि बरुण नदी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसका संरक्षण आवश्यक है।

समिति के अनुसार, भोटखोला गाउंपालिका की 13वीं कार्यपालिका बैठक ने भी वार्ड नंबर 4 में आने वाली बरुण नदी को धार्मिक विरासत के रूप में संरक्षित करने तथा मकालू-बरुण राष्ट्रीय निकुंज एवं संरक्षण क्षेत्र के भीतर जलविद्युत निर्माण रोकने का निर्णय लिया था। जिला समन्वय समिति ने गाउंपालिका के इस निर्णय का समर्थन करते हुए संबंधित निकायों का ध्यान आकर्षित कराया है।

समिति के अनुसार, संखुवासभा में अरुण नदी को छोड़कर विभिन्न नदियों से करीब 6,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है।

वर्तमान में राष्ट्रीय प्रसारण लाइन में करीब 75 मेगावाट बिजली जुड़ी हुई है, जबकि अरुण नदी से करीब 3,576 मेगावाट बिजली उत्पादन की प्रक्रिया चल रही है।

बरुण नदी में परियोजना का निर्माण होने से धार्मिक आस्था, पर्यावरण और पूरे क्षेत्र पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए समिति ने राष्ट्रीय निकुंज तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित कानूनी प्रावधानों और संरक्षित क्षेत्र संबंधी नीतियों के अनुसार परियोजना की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है।

संरक्षित क्षेत्र के भीतर भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण संबंधी कार्यनीति के प्रावधानों को लागू करने का अनुरोध भी संबंधित निकायों से किया गया है।

बरुण नदी को हिंदू और बौद्ध धर्मावलंबी धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी से कई पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

बरुण नदी के किनारे हर वर्ष माघ महीने की पहली तारीख को लगने वाला मकर मेला भोट क्षेत्र और निचले इलाकों के निवासियों के बीच मुलाकात का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है।

स्थानीय लोग लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाली बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का निर्माण नहीं किया जाए, क्योंकि इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और धार्मिक अस्तित्व पर असर पड़ सकता है। इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने इस नदी पर जलविद्युत परियोजनाओं को रोकने की मांग की थी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच दबाव बनता हुआ नजर आ...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका