पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और टोंक समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

कई स्थानों पर तीन इंच तक पानी बरसा, जिससे छोटे-बड़े तालाब, बांध और एनिकट छलक गए। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के तालेड़ा में 70 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और दौसा में एक इंच से अधिक बारिश हुई।

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला ये खबर भी पढ़े : जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

तेज बारिश के कारण दौसा, करौली, भरतपुर और सवाई माधोपुर के कई इलाकों में छोटे जलस्त्रोतों में पानी की आवक बढ़ गई और बांध, तालाब व एनिकट ओवरफ्लो हो गए।

धौलपुर जिले में बारिश के बीच पार्वती नदी में बहने से एक युवक की मौत हो गई। सकवारा क्षेत्र में पार्वती नदी की रपट पार करते समय 32 वर्षीय विजय सिंह बह गया।

सूचना के बाद एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने तलाश अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की ओर ऊपर खिसक गई है।

इसके चलते 27 अगस्त से दो सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई गई है।

जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून कमजोर पड़ने का असर प्रदेश के बांधों पर भी दिखाई दे रहा है। मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने पर इन बांधों के जलस्तर में कमी आने की आशंका है।

जयपुर समेत तीन जिलों की पेयजल आपूर्ति की प्रमुख लाइफलाइन बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक बेहद कम बनी हुई है। बांध का वर्तमान जलस्तर 314.09 आरएल मीटर है। पिछले 24 घंटे में बांध के जलस्तर में महज 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पूर्वी राजस्थान में बारिश के बीच पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीकानेर में भी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी के कारण मौसम फिर गर्म होने लगा है और आने वाले दिनों में मानसून कमजोर रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच दबाव बनता हुआ नजर आ...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका