बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भी मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। झाड़ग्राम और पुरुलिया में एक-दो स्थानों पर सात से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

झाड़ग्राम और पुरुलिया में भारी बारिश की चेतावनी के साथ पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा बिजली चमकने की संभावना है।

मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

उत्तर बंगाल में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर सहित मालदह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है अलीपुर मौसम केंद्र के अनुसार कोलकाता और आसपास के इलाकों में सोमवार को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे।

एक-दो दौर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग कि जानकारी अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में वर्षा की गतिविधि बनी के आसार है।

24 अगस्त तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक झोंके आने की संभावना है। मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...