ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाने की आशंका के बीच ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट आज ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते हैं। इसकी वजह से आज दुनिया भर के शेयर बाजार में घबराहट का माहौल बना हुआ है।

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे ये खबर भी पढ़े : अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

हालांकि, अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान यानी शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे। जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही थी। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,674.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 113.29 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,180.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 53,287.51 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। सीएसी इंडेक्स 0.37 प्रतिशत उछल कर 8,484.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 153.52 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,136.56 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। जबकि लंदन स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण एफटीएसई इंडेक्स में पिछले सत्र के दौरान कोई हलचल नहीं हुई।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,348.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 391.36 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,625 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत टूट कर 5,681.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 215.25 अंक यानी 3.21 प्रतिशत फिसल कर 6,697.70 अंक के स्तर पर आ गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 552.46 का अंक यानी 2.12 प्रतिशत लुढ़क कर 25,457 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.85 प्रतिशत टूट कर 1,600.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत फिसल कर 3,877.30 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 217.76 अंक यानी 0.48 प्रतिशत लुढ़क कर 45,006.53 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,495.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...