24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह नौ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

इनमें पांच कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 20 और 21 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो आईपीओ में भी इस सप्ताह 24 और 25 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

1800 केएम  लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन को मंजूरी ये खबर भी पढ़े : 1800 केएम  लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन को मंजूरी

दोनों आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह आठ कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें छह कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 24 अगस्त को स्काईवेज एयर का 582.80 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 131 रुपये प्रति शेयर से लेकर 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 100 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

24 अगस्त को ही हाईटेक इंजीनियर्स का 135.73 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 283 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन सिंबायोटेक फार्मालैब का 1,757 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 938 रुपये प्रति शेयर से लेकर 988 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 15 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सोमवार को ही एबीएच हेल्थकेयर का 34.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 96 रुपये प्रति शेयर से लेकर 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन मधुर नीट का 53.27 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन अन्नू प्रोजेक्ट्स का 175.06 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 28 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 94 रुपये प्रति शेयर से लेकर 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 151 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

25 अगस्त को ही सुमैक्स इंजीनियरिंग का 53.40 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 28 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 101 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 27 अगस्त को ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का 700 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 31 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 78 रुपये प्रति शेयर से लेकर 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 182 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद तीन सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का 50.77 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 31 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 85 रुपये प्रति शेयर से लेकर 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद तीन सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 20 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) के 650 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 24 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 285 रुपये प्रति शेयर से लेकर 300 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 50 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 21.69 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी तरह पिछले सप्ताह 21 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऑगमॉन्ट इंटरप्राइजेज के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 750 रुपये प्रति शेयर से लेकर 788 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 19 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 31 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 2.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन 24 अगस्त को ही हॉरिजॉन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 25 अगस्त को सनशाइन पिक्चर्स और संकेश ज्वेलर्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

वहीं 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन मॉपशॉप डिस्ट्रिब्यूश और धनवेल हाईब्रिड सीड्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) की लिस्टिंग हो सकती है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

बुसान। दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर...
राजस्थान 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

खूंटी। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में फरार...
झारखंड 
अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से 22 अगस्त 2026...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा