दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

जहाज में आइस-क्लास संचालन क्षमता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बुसान। दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस पायलट ऑपरेशन का उद्देश्य आर्कटिक समुद्री मार्ग की व्यावसायिक व्यवहार्यता और इसके जरिए एशिया-यूरोप व्यापार की संभावनाओं का आकलन करना है।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप ने ओशन मिनिस्ट्री के हवाले से बताया कि ‘पैनस्टार एक्रो’ नाम का कंटेनर जहाज दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान से रात करीब 9 बजे रवाना हुआ।

जहाज के 30 अगस्त के आसपास नॉर्दर्न सी रूट में प्रवेश करने और 7 सितंबर के आसपास आर्कटिक जल क्षेत्र से गुजरने की उम्मीद है।

यात्रा के दौरान जहाज 9 सितंबर को ब्रिटेन के फेलिक्सस्टो, 11 सितंबर को नीदरलैंड के रॉटरडैम और 15 सितंबर को पोलैंड के ग्दान्स्क बंदरगाह पर पहुंचेगा।

 सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान खान के इलाज का आदेश ये खबर भी पढ़े :  सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान खान के इलाज का आदेश

इसके बाद जहाज 5 अक्टूबर को बुसान लौटने की योजना है। पूरी यात्रा करीब 45 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। आर्कटिक जल क्षेत्र से तय की जाने वाली दूरी लगभग 6,400 किलोमीटर होगी।

यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया के किसी कंटेनर जहाज ने आर्कटिक रूट पर पायलट ऑपरेशन किया है। इसके अलावा, 2016 के बाद यह पहली बार है जब किसी कोरियाई जहाज ने इस मार्ग से यात्रा की है।

‘पैनस्टार एक्रो’ की क्षमता 2,758 टीईयू (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) है और इसमें बर्फीले समुद्री क्षेत्र में संचालन के लिए आइस-क्लास क्षमता मौजूद है।

बुसान स्थित पैनस्टार लाइन इस जहाज का संचालन करती है। फिलहाल, जहाज पर 837 टीईयूकार्गो लदा है, जिसमें केमिकल उत्पाद, इस्तेमाल की गई कारें, ऑटो पार्ट्स और खाली कंटेनर शामिल हैं।

आर्कटिक शिपिंग रूट आर्कटिक महासागर से होकर गुजरने वाले समुद्री मार्ग हैं, जो एशिया और यूरोप के बीच पारंपरिक मार्गों की तुलना में कम दूरी और संभावित रूप से अधिक कुशल परिवहन का विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक क्षेत्र में समुद्री बर्फ के पिघलने से इन मार्गों के इस्तेमाल की संभावनाएं बढ़ी हैं। वहीं, पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के कारण वैश्विक जलमार्गों के प्रभावित होने से भी वैकल्पिक समुद्री मार्गों में रुचि बढ़ी है।

दक्षिण कोरिया की सरकार आर्कटिक और उत्तरी समुद्री मार्गों के विस्तार को देखते हुए बुसान को देश के प्रमुख समुद्री केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है। राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के प्रशासन ने ओशन मिनिस्ट्री को सियोल से बुसान स्थानांतरित किया है।

सरकार का मानना है कि उत्तरी शिपिंग रूट के विस्तार से दक्षिण कोरिया के समुद्री उद्योग और बुसान की वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में भूमिका को बढ़ावा मिल सकता है। 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

बुसान। दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर...
राजस्थान 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

खूंटी। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में फरार...
झारखंड 
अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से 22 अगस्त 2026...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा