यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

नेताओं की निकाली सांकेतिक शव यात्रा, बोले- सवर्ण संवैधानिक अछूत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। रविवार को यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय से जुड़े 300 से ज्यादा लोग दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन के लिए जुटे।

प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग उठाते हुए यूजीसी रोलबैक' के नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियां थीं। इनमें 'संवैधानिक अछूत' जैसे नारे भी शामिल रहे। उनका कहना था कि यूजीसी के नए नियमों को पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव कर आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक भी लगी हुई है।

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

वीमेन पावर लाइन चौराहे यानी 1090 चौराहे पर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी बैकुंठ धाम की तरफ बढ़ गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर आने से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सवर्ण सांसदों और विधायकों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। वे 'मुर्दा है भाई मुर्दा है, नेता हमारा मुर्दा है' जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

बैकुंठ धाम पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज के हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और इसका असर आने वाली पीढ़ियों के अवसरों पर भी पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यूजीसी का नियम वापस होने और आरक्षण व्यवस्था खत्म होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

करीब ढाई बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैकुंठ धाम से हिरासत में लिया और उन्हें इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन का आयोजन सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सिंह के आह्वान पर किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात रही।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर, 23 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

लखनऊ। रविवार को यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय...
उत्तर प्रदेश 
यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, ‘रोलबैक’ के लगे नारे

विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केशव नगर में विधायक डॉ.नीरज बोरा ने सड़क, सीसी एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि...
उत्तर प्रदेश 
विधायक डॉ.नीरज बोरा ने किया सीसी नाली व ओपन जिम का शुभारंभ

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूल उत्सव का आयोजन किया गया। इस...