गोमतीनगर गोलीकांड: पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

एसबीआई अफसर द्वारा बहन और बीवी की हत्या सहित ख़ुदकुशी का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान

लखनऊ। एसबीआई अफसर की बैंक मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की हत्या के बाद खुद को गोली मारने मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से कई अहम तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों के पैनल ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पहले पत्नी दिव्या मिश्रा, फिर मानस बाजपेयी और उसकी बहन शीबा का पोस्टमॉर्टम किया गया।

पीएम रिपोर्ट में दिव्या और शीबा के सिर में गोली फंसी मिली, जबकि मानस के सिर से गोली आरपार हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिव्या के चेहरे और सिर पर चोट के छह निशान भी आए हैं। इससे स्पष्ट हुआ कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच हाथापाई या संघर्ष हुआ था। बैंक अफसर, उसकी बैंक मैनेजर पत्नी और बहन का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले तीनों का केजीएमयू में एक साथ पोस्टमॉर्टम किया गया। बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा का शव उनके जीजा भरत यादव और ममेरे भाई मयंक दीक्षित पहले घर ले गए। इसके बाद शव को बैकुंठ धाम ले जाया गया। वहां दिव्या का अंतिम संस्कार किया गया।

बैंक अफसर मानस बाजपेयी और बहन शीबा बाजपेयी के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके मामा और ममेरे भाई सीधे बैकुंठ धाम ले गए। वहां दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पहले दिव्या और फिर डेढ़ घंटे बाद मानस और शीबा का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने उस ऑटो चालक मुकेश कुमार सरोज से भी पूछताछ की है, जो वारदात के समय मानस के साथ था। चालक के अनुसार, बैंक के बाहर दिव्या को गोली मारने के बाद मानस ने उसे गन पॉइंट पर घर तक छोड़ने के लिए मजबूर किया था।

अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती ये खबर भी पढ़े : अखिलेश के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती

दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर कर रखा था और उसी दिन (18 अगस्त को) मामले की सुनवाई हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के वकीलों से संपर्क किया है। पुलिस ने पूछा है कि कोर्ट परिसर में मानस और दिव्या के बीच किसी तरह की बहस या विवाद तो नहीं हुआ था। इसके लिए कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...