कैंसर संस्थान में अब ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ जांच सुविधा शुरू

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-08-22 at 4.23.00 PM

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के पैथोलॉजी विभाग में शनिवार को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती पहचान और बेहतर जांच के उद्देश्य से उन्नत ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ जांच सुविधा का शुभारंभ संस्थान के निदेशक, प्रो.एमएलबी. भट्ट द्वारा किया गया।
प्रो. भट्ट ने बताया कि पारंपरिक पैप स्मीयर जांच की तुलना में एलबीसी.  तकनीक अधिक उन्नत एवं प्रभावी है। इस तकनीक में सैंपल के खराब होने की संभावना काफी कम रहती है व जांच के परिणाम अधिक स्पष्ट और सटीक प्राप्त होते हैं। इससे रोग की पहचान एवं निदान में चिकित्सकों को अधिक सुविधा मिलती है। प्रो.आरएन. राव ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक जांच तकनीकें सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान एवं बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र बगही में एक दिवसीय कृषक प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : कृषि विज्ञान केंद्र बगही में एक दिवसीय कृषक प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पैथोलॉजी विभाग, कैंसर संस्थान की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एलबीसी तकनीक से प्राप्त नमूने की बेहतर गुणवत्ता के कारण कोशिकीय परिवर्तनों की पहचान अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय पर आगे की जांच एवं उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी। आवश्यकता पड़ने पर इसी नमूने से एचपीवी जैसी अन्य जांचें भी की जा सकती हैं।कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता एवं कार्यकारी कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. प्रियंका समीर, डॉ. श्रेष्ठा घोष सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य, रेजीडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

लखनऊ। लोहिया संस्थान में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ईसीएमओ उपचार की अवधारणा, मरीज के चयन, उपचार प्रबंधन, रक्तस्राव एवं रक्त...