जनभवन जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की नोक- झोंक 

इको गार्डेन से देर शाम रिहा हुए कार्यकर्ता 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। जेन जी छात्रों के आन्दोलन में पुलिस की कार्रवाई पर गूहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस शनिवार को सड़क पर उतरी। परिवर्तन चैक पर एकत्र होकर जनभवन घेराव करने जा रहे पार्टी नेताओं को के0डी0 सिंह स्टेडियम के समक्ष पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया। इस दौरान पुलिस एवं युवा कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया, जहां से देर शाम रिहा कर दिया गया। 
जनभवन घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव-सह प्रभारी जगदीश चन्द्र जांगीड़ एवं अब्दुल हन्नान, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जिस प्रकार हमारे देश के जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं के साथ अत्याचार किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के जेन जी में आक्रोश है। जेन जी छात्र-छात्राओं, युवाओं पर पुलिसिया बर्बरता के लिए जो दोषी हैं उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष  दीपक शिवहरे ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जेन जी , युवाओं के साथ खड़ी है। दिल्ली में छात्रों के साथ वाटर कैनन की बौछार सहित पैलेट गन चलाये गये, लाठियों में कील लगाया गया, महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, ए.के. 47 का इस्तेमाल पुलिस द्वारा किया गया । इसके लिए  गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, हम सभी उनके इस्तीफे की मांग करते हैं ।  उनके इस्तीफे तक युवा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। 

डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर दिया निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश  ये खबर भी पढ़े : डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर दिया निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...